Tata Group News: भारत में बनेगा 'टैंकों का काल', टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ
नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका से जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए हाल में एक डील की थी। लेकिन अब इस मिसाइल को भारत में भी बनाया जाएगा। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने जैवलिन जॉइंट वेंचर के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मकसद भारत में जैवलिन ऑल अप राउंड मिसाइल के संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं का पता लगाना है। जैवलिन जॉइंट वेंचर में रेथियॉन और लॉकहीड मार्टिन की पार्टनरशिप है। इस मिसाइल को टैंकों का काल कहा जाता है।

Next Story