Maruti Suzuki की कारें फिर हुईं महंगी, चुनिंदा मॉडल पर ₹20000 तक बढ़े दाम, शेयर में आई तेजी
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी कुछ कारों की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसने सितंबर 2026 से कुछ चुनिंदा मॉडल की कारों की कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ाई है। कंपनी के इस फैसले के बाद सोमवार को इसके शेयर में तेजी आ गई। हालांकि, कंपनी ने इस बार यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन-किन कार मॉडलों की कीमत बढ़ाई गई है।
कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि लगातार बढ़ती इनपुट लागत की वजह से यह कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नई कीमतें सितंबर 2026 से लागू हो गई हैं। Maruti Suzuki ने इससे पहले अगस्त में भी अपनी कारों की कीमतों में 30,000 तक की बढ़ोतरी की थी। अब कंपनी ने एक बार फिर कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

क्यों बढ़ाए कारों के दाम?कंपनी के मुताबिक, वह लागत बढ़ने के असर को कम करने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग के उपाय कर रही है। इसके बावजूद महंगाई का दबाव ऊंचा बना हुआ है और उत्पादन लागत भी लगातार बढ़ रही है।
मारुति सुजुकी ने कहा कि बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों पर कीमत बढ़ोतरी का असर जितना संभव हो सके, कम रखने की कोशिश कर रही है।
ग्राहकों पर बढ़ेगा कितना बोझ?नई कीमतों में अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अलग-अलग मॉडलों पर वास्तविक बढ़ोतरी कितनी होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। इस तरह Maruti Suzuki की कार खरीदने वाले ग्राहकों को सितंबर से अपनी पसंद के मॉडल के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
शेयर में आई तेजीकारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा के बाद सोमवार को मारुति सुजुकी के शेयर में तेजी आई। सोमवार को कंपनी का शेयर कुछ गिरावट के साथ खुला था, लेकिन बाद में इसमें तेजी आ गई। दोपहर 12 बजे Maruti Suzuki का शेयर बीएसई सेंसेक्स पर 0.71% की तेजी के साथ 12789.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Next Story