अडानी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी, दिल्ली-हैदराबाद एयरपोर्ट्स पर ₹19,400 करोड़ निवेश करेगी GMR

Newspoint
नई दिल्ली: देश के दो बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर अडानी ग्रुप और जीएमआर में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है। देश में सालाना यात्रियों की संख्या के हिसाब से जीएमआर एयरपोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर है। वहीं एयरपोर्ट्स की संख्या के हिसाब से देखें तो अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड सबसे बड़ी है। हाल में खबर आई थी की अडानी ग्रुप अगले पांच वर्षों में अपनी एविएशन सुविधाओं में यात्री क्षमता बढ़ाने के लिए $15 अरब का निवेश की योजना बना रहा है। अब जीएमआर एयरपोर्ट्स भी दिल्ली और हैदराबाद में बड़े निवेश की तैयारी में है।
Hero Image