तैयार रखिए पैसे, देश का सबसे बड़ा आईपीओ ला रही रिलायंस, AGM से पहले मिल सकती है गुड न्यूज

Newspoint
नई दिल्ली: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते इस साल आईपीओ बाजार में थोड़ी सुस्ती देखी गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक केवल 23 कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 27,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। लेकिन साल की दूसरी छमाही में यह स्थिति बदल सकती है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मिलकर लगभग $6 बिलियन (करीब 57,000 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों कंपनियां इसी हफ्ते अपने आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर फाइल करेंगी।
Hero Image