Gold Silver Price Today, 10 july 2026: सोने और चांदी में हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट, अब क्या रह गई है आपके शहर में कीमत

Newspoint
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त पॉलिसी रुख अपनाने की आशंकाओं से दोनों कीमती धातुओं में इस हफ्ते काफी गिरावट आई है। इस हफ्ते चांदी में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है। आज शुरुआती कारोबार में चांदी में करीब 3,800 रुपये की गिरावट आई जबकि सोना 900 रुपये तक गिर गया।

एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा ₹3,777 गिरकर ₹2,22,600 प्रति किलोग्राम तक फिसल गया। पिछले सत्र में चांदी 2,26,377 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,26,368 रुपये पर खुली। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा ₹899 गिरकर ₹1,44,401 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में यह 1,45,300 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,44,890 रुपये पर खुला।
Hero Image