ट्रंप सरकार में टूटा 5 दशक का रेकॉर्ड! ब्याज चुकाने में जा रहा अमेरिका का बहुत पैसा, कैसे होगा ईरान मुकाबला?

Newspoint
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का कर्ज तेजी से बढ़ रहा है। देश का कर्ज कम करने के लिए ट्रंप सरकार की कोशिशें अब तक कोई रंग नहीं लाई हैं। अमेरिका के रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जा रहा है। यह रकम देश की जीडीपी का 3.2% पहुंच चुकी है जो 1970 के दशक के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले पांच साल में यह राशि तीन गुना बढ़ चुकी है।

इस दौरान नेशनल डिफेंस पर अमेरिका का खर्च घटकर जीडीपी का 3 फीसदी रह गया है जो 2000 के दशक की शुरुआत के बाद सबसे कम है। लगातार तीसरे साल यह राशि रक्षा पर खर्च हुई रकम से ज्यादा है। इंटरेस्ट चुकाने में देश का खर्च लगातार 3 साल तक देश के डिफेंस खर्च से ज्यादा रहा है, जो कम से कम 46 साल में सबसे लंबा सिलसिला है।
Hero Image