China vs India: चीन फिर से फुल कर रहा है अपनी तेल टंकी, पेट्रोल और डीजल के एक्सपोर्ट में भी भारी बढ़ोतरी
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी के बीच चीन अपना तेल भंडार को फिर से भरने की कोशिश कर रहा है। अगस्त में चीन का कच्चा तेल आयात 22 लाख टन बढ़कर 3.79 करोड़ टन हो गया, जो लगातार दूसरे महीने हुई बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में बढ़ोतरी में चीन के आयात की भी अहम भूमिका रही है। ईरान युद्ध के बाद जब कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था तो चीन ने आयात में कमी करके विदेशी मुद्रा बचाई थी। इस दौरान उसने अपने तेल भंडार का यूज किया।

जून में चीन का आयात एक दशक के लो पर चला गया था लेकिन पिछले दो महीनों में उसने फिर से तेल की खरीदारी बढ़ाई है। 2 महीनों में कुल बढ़ोतरी लगभग 90 लाख टन हो गई है, जो इस साल जनवरी से जुलाई के बीच आई कुल गिरावट से लगभग 33% की रिकवरी है। कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से चीन को फ्यूल एक्सपोर्ट बढ़ाने में भी मदद मिली है। पिछले महीने पेट्रोल और डीजल के एक्सपोर्ट में 29% की बढ़ोतरी हुई।
दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडारहालांकि, चीन का कच्चा तेल आयात पिछले साल के मुकाबले 23% कम है और इस साल के सबसे ऊंचे स्तर से 32% नीचे है। चीन के आधिकारिक कस्टम डेटा के अनुसार, अगस्त में चीन ने 37.93 मिलियन टन याना रोजाना 8.93 मिलियन बैरल कच्चा तेल आयात किया। यह जुलाई की तुलना में 6.2% ज्यादा है। जून में यह डेली 7.1 मिलियन बैरल रह गया था।
चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। एक अनुमान के मुताबिक यह 1.2 अरब बैरल से ज्यादा है। इससे देश को कीमतें बढ़ने पर खरीदारी कम करने की काफी गुंजाइश मिलती है। इस बीच कच्चा तेल आज कारोबार के दौरान 3 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड अभी 2.88 फीसदी तेजी के साथ 107.62 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Next Story