Adani Group Share: हमें उनके काम करने का तरीका पसंद आया... सिंगापुर की कंपनी ने अडानी ग्रुप में किया बड़ा निवेश
नई दिल्ली: सिंगापुर की एसेट मैनेजमेंट कंपनी हेलिओस कैपिटल ने अडानी ग्रुप पर बड़ा दांव लगाया है। एसेट मैनेजर ने दूसरी तिमाही में अपने तीन फंडों के जरिए अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के लगभग 770,000 शेयर खरीदे। इनमें से दो फंड पहली बार खरीदार बने थे। उसे उम्मीद है कि यह स्टॉक उनके फंड के लिए अगला बड़ा विनर साबित होगा। अडानी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। इसका बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेलिओस के फाउंडर समीर अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि अडानी से जुड़ी कानूनी और साख संबंधी चिंताओं के कम हुई हैं। साथ ही ग्रुप पोर्ट्स एवं उभरते एनर्जी वेंचर्स में अपना कारोबार बढ़ा रहा है। इससे उसमें निवेश की संभावना मजबूत हुई है। हेलिओस, कैपिटल ग्रुप और SBI फंड्स मैनेजमेंट जैसे अन्य निवेशकों के साथ अडानी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है।

Next Story