बाजार में गिरावट के बीच उछले अडानी ग्रुप के शेयर, 52 हफ्ते के लो से 74% तक आ चुकी है तेजी, अभी कितना है दम?
नई दिल्ली: देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में हाल में काफी तेजी आई है। खासकर ग्रुप के तीन शेयर अडानी पावर लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स लिमिटेड और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर 52-हफ्ते निचले स्तर से 74% तक ऊपर चढ़े हैं। शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज इन सभी शेयरों में आज तेजी आई है। आज क्या चल रहा है इनका भाव और आगे कहां तक जा सकती है कीमत?
शेयर बाजार में गिरावट का दौर आज भी जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की चिंता, तेजी से बढ़ते IPO बाजार और अन्य कारणों से बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा गिरावट आई है जबकि निफ्टी 23,700 अंक से नीचे चला गया। लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई है।

अडानी पावरअडानी पावर का शेयर बीएसई पर पिछले साल 11 सितंबर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 120.50 रुपये तक गिरा था। आज यह कारोबार के दौरान करीब 2 फीसदी तेजी के साथ 209.30 रुपये तक गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड रुपये के पार पहुंच चुका है। एक साल में इसमें करीब 74 फीसदी तेजी आई है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 254.15 रुपये है। कंपनी का शेयर 29 मई, 2026 को इस स्तर पर पहुंचा है।
बिजनेसटुडे के मुताबिक अडानी पावर के शेयरों में छह महीनों में करीब 50% रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर शेयर में तीन साल में 186% और पांच साल में 1000% की उछाल आई है। मोतीलाल ओसवाल ने इसे खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 250 रुपये तय किया है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इसका टारगेट प्राइस ₹270 और Antique Stock Broking ने ₹282 तय किया है।
अडानी एंटरप्राइजेजअडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज आज करीब एक फीसदी तेजी के साथ 2,965 रुपये तक उछला। इसका मार्केट कैप भी 4 लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है। पिछले सत्र में यह 2,939 रुपये पर बंद हुआ था और आज 2,935.95 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का लो 1,753.45 रुपये है। इस साल 30 मार्च को यह इस स्तर तक गिरा था।
इस तरह अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर अपने लो से करीब 69 फीसदी उछल चुका है। इसका 52 हफ्ते का हाई 3,245 रुपये है। इसी साल 7 जून को यह इस मुकाम पर पहुंचा था। MOFSL ने इसका टारगेट प्राइस ₹3880 तय किया है। Jefferies के अनुसार यह स्टॉक ₹3,830 के स्तर तक जा सकता है। इसी तरह Cantor Fitzgerald ने ₹3,744 का टारगेट तय किया है।
अडानी पोर्ट्सअडानी ग्रुप की एक और कंपनी अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी एक फीसदी तेजी आई है। पिछले सत्र में यह 1,691 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,692.20 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1,710.90 रुपये तक हाई गया। इसका 52 हफ्ते का लो 1293 रुपये था। यह 23 जनवरी, 2026 को इस स्तर तक गिरा था। इस तरह यह अपनी लो से करीब 32 फीसदी उछल चुका है। इसका 52 हफ्ते का टॉप 1,891.80 रुपये है। 3 जुलाई को यह इस स्तर पर पहुंचा था।
(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)

Next Story