साइबर अटैक, AI, युद्ध, आग, उतार-चढ़ाव, जलवायु परिवर्तन... किससे सबसे ज्यादा खौफ खाती हैं दुनियाभर की कंपनियां?
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण दुनिया के कई देशों में बिजनेस एक्टिविटीज प्रभावित हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कंपनियां सबसे ज्यादा किस चीज से डरती हैं? एक सर्वे के मुताबिक दुनिया में बिजनेसेज को सबसे ज्यादा डर साइबर अटैक से लगता है। दिलचस्प बात है कि पिछले पांच साल से यह उनका सबसे बड़ा डर बना हुआ है। लेकिन पिछले एक साल में एआई का जोखिम बहुत बड़ा हो गया है।
Allianz Risk Barometer, 2026 में 97 देशों के 3,338 रिस्क एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक 42 फीसदी का कहना है कि साइबर अटैक बिजनेसेज के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पिछले साल जगुआर लैंड रोवर, सेल्सफोर्स ईकोसिस्टम, मार्क्स एंड स्पेंसर, एसके टेलीकॉम और Qantas जैसी जानीमानी कंपनियों को साइबर अटैक का सामना करना पड़ा।

एआई से बढ़ता खौफदूसरे नंबर पर अब एआई है। दिलचस्प बात है कि पिछले एक साल में यह जोखिम दसवें नंबर से दूसरे नंबर पर आ गया है। सर्वे के मुताबिक 32 फीसदी ने माना कि एआई का खतरा बिजनेस के लिए सबसे बड़ा है। इस लिस्ट में बिजनेस इंटरप्शन तीसरे नंबर पर है। 29 फीसदी ने इसे सबसे बड़ा जोखिम माना। इसी तरह 26 फीसदी ने कहा कि उनके बिजनेस के लिए सबसे बड़ा जोखिम नए नियमों और कानूनों से है।
21 फीसदी ने कहा कि बिजनेस के लिए सबसे बड़ा जोखिम प्राकृतिक आपदाएं हैं। 19 फीसदी मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन बिजनेस के लिए खतरा है जबकि 15 फीसदी ने युद्ध और राजनीतिक हिंसा को बिजनेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। 14 फीसदी मानते हैं कि माइक्रोइकनॉमिक शिफ्ट से बिजनेस तबाह हो सकता है जबकि 13 फीसदी आग और धमाकों को खतरा मानते हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 13 फीसदी लोगों ने मार्केट स्विंग्स को बिजनेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया।

Next Story