PFC-REC Merger: दो सरकारी कंपनियों के मर्जर से बनेगी सबसे बड़ी पावर फाइनेंसर, आपके शेयरों का क्या होगा?

Newspoint
नई दिल्ली: पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (REC) के बोर्ड ने मर्जर को मंजूरी दे दी है। इसके मुताबिक आरईसी का पीएफसी में मर्जर किया जाएगा। इससे देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंसर कंपनी बनेगी जिसका कंबाइंड लोन बुक 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगा। दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मर्जर स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसके तहत शेयर-स्वैप रेश्यो आरईसी के हर 100 शेयरों के बदले पीएफसी के 88 शेयर तय किया गया है।
Hero Image