Ola और Ather के शेयर का धमाल, 6 महीने में कर दी पैसों की बारिश, एक का 85% तो दूसरे का 100% रिटर्न

Newspoint
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई। निवेशकों की बड़ी रकम स्वाहा हो गई। पिछले कुछ समय में कई शेयर बुरी तरह टूट गए हैं। वहीं कुछ ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इन्हीं में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला और एथर भी शामिल हैं। दोनों कंपनियों के शेयर में पिछले 6 महीने में जबरदस्त तेजी आई है।

गुरुवार को बाजार में गिरावट के बाद भी Ola Electric Mobility Ltd और Ather Energy Ltd के शेयर में तेजी आई। ओला का शेयर 1.48% की तेजी के साथ 42.53 रुपये पर बंद हुआ। एथर का शेयर 0.03% गिरकर 1499.40 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान ओला का शेयर अधिकतम 44.50 रुपये और एथर का शेयर 1,524.35 रुपये पर पहुंच गया था।
Hero Image


6 महीने में बंपर रिटर्नओला और एथर, दोनों कंपनियों के शेयर ने पिछले 6 महीने में बंपर रिटर्न दिया है। मार्च 2026 में अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में तेज रिकवरी हुई है। पिछले 6 महीनों में शेयर करीब 85% चढ़ चुका है। हालांकि यह अपने 52 वीक के हाई 58.93 रुपये से नीचे है।

वहीं एथर के शेयर में पिछले 6 महीने में करीब 100 फीसदी की तेजी आई है। 6 महीने पहले इसकी कीमत करीब 756 रुपये थी। ऐसे में इन 6 महीनों में इसमें करीब 100 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि यह शेयर भी अपने 52 वीक के हाई 1,741.90 रुपये से नीचे है।

क्या है तेजी का कारण?Ola Electric की जून तिमाही के नतीजों में 57 करोड़ रुपये की PLI से जुड़ी प्रोविजन रिवर्सल महत्वपूर्ण रही। कंपनी की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग सब्सिडियरी ने निवेश से जुड़े लक्ष्य पूरे करने में देरी पर संभावित लिक्विडेटेड डैमेज के लिए यह प्रोविजन बनाया था।

वहीं ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने कुछ समय पहले एथर एनर्जी के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ा दिया था, जबकि स्टॉक पर अपना बुलिश रुख बनाए रखा था। एथर एनर्जी टू-व्हीलर सेगमेंट में नोमुरा की टॉप पसंद बनी हुई है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि EV को तेजी से अपनाने से कंपनी की ग्रोथ की संभावना और बेहतर होगी।

डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।