Ambani vs Adani: अडानी पर बरसने लगा पैसा! अमेरिका के बड़े ग्रुप ने झोंके ₹19,000 करोड़, रिलायंस में घटाई हिस्सेदारी

Newspoint
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस बने हैं। अमेरिका में अडानी के खिलाफ दायर मामला भी अब बंद हो गया है। इसके साथ ही भारत के इन दो दिग्गज रईसों के बारे में विदेशी निवेशकों का नजरिया भी बदलता दिख रहा है। दुनिया के सबसे बड़ी इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक कैपिटल ग्रुप ने हाल में अडानी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है जबकि रिलायंस में अपनी होल्डिंग्स कम कर रहा है। कैपिटल ग्रुप का हेडक्वार्टर अमेरिका के लॉस एंजिलिस में है।
Hero Image

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि कैपिटल ग्रुप ने हाल में अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों में 2 अरब डॉलर यानी करीब 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश किया है। 5 मई को कैपिटल ग्रुप ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में करीब दो फीसदी हिस्सेदारी 74.86 अरब रुपये में खरीदी। यह खरीदारी खुले बाजार से की गई। कैपिटल ग्रुप पूरी दुनिया में 3.3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक निवेश को मैनेज करती है। ग्रुप ने अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी में भी 1.5 फीसदी से लेकर 2 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदी है।


शेयरों की चाल
पिछले एक साल में अडानी पावर में 94 फीसदी, अडानी ग्रीन में 35 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 25 फीसदी तेजी आई है। इस बारे में कैपिटल ग्रुप की एक प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अडानी ग्रुप की तरफ से भी कोई कमेंट नहीं आया। कैपिटल ग्रुप ने रिलायंस में अपनी हिस्सेदारी कम की है। मार्च के अंत में कैपिटल ग्रुप के पास रिलायंस इडस्ट्रीज के करीब 142 मिलियन शेयर थे। छह साल पहले यह आंकड़ा 500 मिलियन और मार्च 2017 में 755 मिलियन था। रिलायंस के शेयरों में पिछले एक साल में 8.36 फीसदी गिरावट आई है।

कैपिटल ग्रुप का निवेश
  • कैपिटल ग्रुप ने अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है
  • अडानी ग्रीन, अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स में $2 अरब से ज्यादा निवेश
  • अमेरिका में लॉस एंजिलिस की इस कंपनी ने रिलायंस में हिस्सेदारी कम की
  • एक साल में अडानी पावर में 94%, अडानी ग्रीन में 35% और अडानी पोर्ट्स में 25% तेजी
  • रिलायंस के शेयरों में पिछले एक साल में 8.36 फीसदी गिरावट आई है
शेयरों का हालअडानी पोर्ट्स का शेयर अभी बीएसई पर मामूली गिरावट के साथ 1786.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,823.75 रुपये है। इसी तरह अडानी पावर का शेयर मामूली तेजी के साथ 220.80 रुपये पर और अडानी ग्री का शेयर 1.22 फीसदी तेजी के साथ 1375.70 रुपये पर है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस का शेयर भी 0.40 फीसदी तेजी के साथ 1355.10 रुपये पर है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,611.20 रुपये है।