E20 Petrol पर सरकार का बड़ा फैसला, क्वालिटी को लेकर बदल सकते हैं ये नियम, शुरू हुई तैयारी

Newspoint
नई दिल्ली: देश में E20 पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों में काफी नाराजगी है। वे इस मामले में सरकार से इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को वापस लेने का भी आग्रह कर चुके हैं। वाहन चालकों का कहना है कि ई20 पेट्रोल से उनकी गाड़ी का एवरेज कम हुआ है और इंजन में भी खराबी आ रही है। वहीं दूसरी ओर कई शिकायतों के बाद अब सरकार भी ई20 पेट्रोल को लेकर कुछ सख्त नजर आ रही है।

दरअसल, भारत में E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच सरकार नियमों को और सख्त करने की तैयारी कर रही है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार सरकार तेल विपणन कंपनियों (OMCs) और ऑटोमोबाइल फ्यूल सप्लाई से जुड़े अन्य पक्षों के लिए E20 पेट्रोल में क्लोराइड की मात्रा से जुड़े मौजूदा मानक को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।
Hero Image