India and Bangladesh: बांग्लादेश में फिर दौड़ेगी भारत की ट्रेन, 20 कोच एक्सपोर्ट करने की तैयारी में दिल्ली, जानें रेलवे का बड़ा प्लान
नई दिल्ली: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद भारत एक बार फिर पड़ोसी देश को ट्रेन कोच (ट्रेन के डिब्बे) का निर्यात शुरू करने जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 20 ट्रेन कोच का पहला रेक अगले महीने यानी जुलाई में निर्यात के लिए तैयार होने की उम्मीद है। भारत इससे पहले भी बांग्लादेश रेलवे को 120 ब्रॉड-गेज पैसिफिक कोच, 36 ब्रॉड-गेज लोकोमोटिव (इंजन) और 10 मीटर-गेज लोकोमोटिव की सप्लाई कर चुका है।
प्रोजेक्ट से जुड़ी मुख्य बातें
पटरी पर प्रोजेक्टबांग्लादेश में हुए राजनीतिक बदलाव के कारण इस प्रोजेक्ट में कुछ देरी जरूर हुई थी, लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब सब कुछ वापस ट्रैक पर आ गया है। जुलाई में पहली खेप सौंपने के लिए बांग्लादेश के साथ तैयारियां चल रही हैं।
RITES के प्रबंध निदेशक राहुल मित्तल ने निवेशकों के साथ एक बातचीत में उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष (FY27) में बांग्लादेश को डिलीवरी शुरू होने से कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
प्रोजेक्ट से जुड़ी मुख्य बातें
- भारतीय रेलवे की निर्यात शाखा RITES बांग्लादेश रेलवे को 200 ब्रॉड-गेज पैसिफिक कोच सप्लाई करने के अनुबंध पर काम कर रही है।
- इस 915 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मई 2024 में वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए RITES को सौंपा गया था।
- इस पूरे प्रोजेक्ट को यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (EIB) द्वारा फंड किया जा रहा है।
- इन सभी कोचों का निर्माण पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में किया जा रहा है।
- कोचों की आपूर्ति के अलावा RITES बांग्लादेश को डिजाइन सपोर्ट, स्पेयर पार्ट्स और ट्रेनिंग भी मुहैया कराएगा।
- इस कॉन्ट्रैक्ट में 36 महीने की सप्लाई व कमिशनिंग अवधि और उसके बाद 24 महीने की वारंटी शामिल है।

Next Story