बाइनेंस ने सर्कल में इंवेस्ट किया 100 मिलियन डॉलर, ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर USDC को देगा बढ़ावा
न्यूयॉर्क/आबू धाबी: बाइनेंस ने सर्कल इंटरनेट ग्रुप, इंक. (NYSE: CRCL) में 100 मिलियन डॉलर के इक्विटी इंवेस्टमेंट का ऐलान किया है। इसके साथ ही बाइनेंस के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर USDC को बढ़ावा देने के लिए अपनी रणनीतिक साझेदारी के विस्तार और रिन्यूअल का ऐलान भी किया गया है। ये नई व्यवस्था पांच साल तक चलने वाली है।
इस पार्टनरशिप के तहत, बाइनेंस अपने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर, खासतौर पर उभरते हुए मार्केट में USDC को बढ़ावा देगा। सर्कल की तरफ से ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस दी जाएगी, जिससे USDC को रखने और इस्तेमाल करने में मदद मिल सके। इस पार्टनरशिप के तहत, बाइनेंस ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए Circle के Class A कॉमन स्टॉक के 100 मिलियन डॉलर के शेयर खरीदे। यह खरीद CRCL के मार्केट प्राइस पर 5% डिस्काउंट के साथ की गई, जो डील पूरी होने से पहले का प्राइस था।

बाइनेंस के co-CEO रिचर्ड तेंग ने कहा, 'सर्कल ने USDC, Arc और उस इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दुनिया के सबसे भरोसेमंद इश्यूअर्स में से एक के तौर पर अपनी जगह बनाई है, जो बॉर्डर के पार वैल्यू के लेन-देन के तरीके को बदल रहा है। हमारा 100 मिलियन डॉलर का निवेश और पांच साल का कमिटमेंट लंबे समय के भरोसे को दिखाता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम एक ऐसी डिजिटल इकोनॉमी बनाने में मदद कर रहे हैं, जो ज्यादा समावेशी, पारदर्शी और नियमों का पालन करने वाली हो। एक स्थिर और भरोसेमंद डिजिटल डॉलर किसी खास वर्ग का विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए। ये फोन रखने वाले हर शख्स के लिए उपलब्ध होना चाहिए। ये पार्टनरशिप इसी भविष्य को साकार करने के लिए बनाई गई है।'
सर्कल के को-फाउंडर, चेयरमैन और CEO जेरेमी अल्लायर ने कहा, 'बाइनेंस ने डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल के लिए दुनिया के सबसे बड़े और सबसे डायनामिक प्लेटफॉर्म में से एक बनाया है। इंटरनेट का सबसे बड़ा फाइनेंशियल सुपर ऐप तैयार किया है, और डॉलर स्टेबलकॉइन के लिए दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वॉलेट बन गया है।'
उन्होंने कहा, 'हम सब मिलकर USDC का इस्तेमाल करके डॉलर तक पहुंच बढ़ाने, नए डिजिटल एसेट प्रोडक्ट्स के जरिए बचत और निवेश को बढ़ावा देने और दुनिया भर के उभरते बाजारों में लोगों और बिजनेस तक पहुंचने के शानदार मौके देख रहे हैं।'

Next Story