Stock Market Close: सेंसेक्स ने लगाई 791 अंक की छलांग, निफ्टी 24,000 के पार, ताबड़तोड़ तेजी की वजह जान लीजिए
नई दिल्ली: दलाल स्ट्रीट में बुधवार को चौतरफा लिवाली देखने को मिली। इससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 791 अंक उछल गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 24000 अंक के स्तर को पार कर गया। मंगलवार के सेशन में इनमें भारी गिरावट आई थी। इस बार कच्चे तेल की कम कीमतों और ब्लू-चिप शेयरों (खासकर IT और प्राइवेट बैंकों) में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 790.54 यानी 1.04% चढ़कर 76,991.22 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह 50 शेयरों वाला निफ्टी 197.55 अंक यानी 0.83% उछलकर 24,021.65 अंक पर पहुंच गया।
दोपहर 1:20 बजे सेंसेक्स 837.06 अंक या 1.10 फीसदी बढ़कर 77,037.74 पर और निफ्टी 223.35 अंक यानी 0.94 फीसदी चढ़कर 24,047.45 पर ट्रेड कर रहा था।
बीते सत्र में आई थी तेज गिरावट
मंगलवार को सेंसेक्स 893.39 अंक यानी 1.16 फीसदी लुढ़ककर 76,200.68 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 278.80 अंक या 1.16 फिसलकर 23,824.10 पर आ गया था।
सेंसेक्स के तीस शेयरों में सबसे ज्यादा फायदे में इंडिगो, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक रहे। वहीं, एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति, बीईएल और भारती एयरटेल को नुकसान हुआ।
ये रहे ताबड़तोड़ तेजी के फैक्टरकच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.02% गिरकर 76.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह चार महीने के निचले स्तर के करीब है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी में फंसे और अधिक तेल टैंकरों के होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकलने की उम्मीद है।
FII की खरीदारी: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 17.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार के सेंटीमेंट को सहारा मिला।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीदें: बाजार के सेंटीमेंट को तब सहारा मिला जब एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और भारत एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के 'बहुत करीब' हैं। इससे 1.4 अरब लोगों वाले भारतीय बाजार में अमेरिकी सामान के लिए आपसी और फायदेमंद शर्तों पर रास्ते खुलेंगे।

Next Story