PB Fintech Share Price: दो दिन में 40% से ज्यादा गिर चुका है पॉलिसीबाजार का शेयर, कहां तक जाएगी कीमत?
नई दिल्ली: पॉलिसीबाजार की पेरेंट कंपनी PB Fintech का शेयर गुरुवार को 36 फीसदी तक गिर गया था और आज भी इसमें गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को BSE पर दिन के उच्चतम स्तर से 12% की उतार-चढ़ाव देखी गई और ये 5% गिरकर 1,115.10 रुपये पर आ गया। यह इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। दो दिन में यह 40 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।
कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 1,210 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,131.05 रुपये पर खुला। शुरुआत कारोबार में यह 1,262 रुपये तक उछला लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें गिरावट आई। 12.40 बजे यह बीएसई पर 4.67% की गिरावट के साथ 1153.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,963 रुपये है। पिछले साल 9 दिसंबर को यह इस स्तर पर पहुंचा था।

IRDAI का प्रस्तावइंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने इंश्योरेंस वेबसाइटों पर डार्क पैटर्न पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। जानकारों का कहना है कि प्रस्तावित सुधारों से इंश्योरेंस शेयरों पर दबाव पड़ सकता है क्योंकि इससे डिस्ट्रीब्यूशन के इकनॉमिक्स पर असर पड़ेगा। इससे बीमा कंपनियों के लिए नए ग्राहक बनाना महंगा हो सकता है।
जेफरीज ने PB Fintech के लिए अपना टारगेट प्राइस 2,050 रुपये से घटाकर 1,540 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तर से 28% की बढ़त की संभावना है। साथ ही ब्रोकरेज ने अपनी 'बाय' रेटिंग भी बनाए रखी है। जेफरीज का अनुमान है कि नए बिजनेस कमीशन दरों में 10% की कटौती से कमाई में 10-12% की गिरावट आ सकती है।
नुकसान का अनुमानमोतीलाल ओसवाल ने भी PB फिनटेक पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,150 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि प्रस्तावित बदलावों से FY28 के कोर ऑनलाइन इंश्योरेंस रेवेन्यू में लगभग 30% की कमी आ सकती है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि प्रस्तावित ढांचे के तहत PB फिनटेक के हेल्थ बिजनेस का NPV (नेट प्रेजेंट वैल्यू) 60-70% तक गिर सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)

Next Story