Share Market Closing: शेयर बाजार में मामूली गिरावट, IT शेयरों में तेजी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 7% फिसला
नई दिल्ली: टेक शेयरों में गिरावट से आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट रही। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एक सीमित रेंज में ट्रेड करते रहे। अंत में सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 76,765.92 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी नीचे 23,985.35 अंक पर बंद हुआ। रुपया 0.07% की मामूली तेजी के साथ डॉलर के मुकाबले 95.8450 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.91 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा 6.97 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा बीईएल, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, रिलायंस, टाटा स्टील, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर, टीसीएस, इटरनल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी रही।

Next Story