टॉप यूनिकॉर्न की दुनिया में है अमेरिका और चीन का दबदबा, लेकिन मुकेश अंबानी ने बुलंद किया है तिरंगा

Newspoint
नई दिल्ली: दुनिया की 15 सबसे वैल्यूएबल यूनिकॉर्न कंपनियों की लिस्ट में अमेरिका का दबदबा है। इस लिस्ट में अमेरिका की सात कंपनियों को जगह मिली है जबकि चीन की तीन कंपनियां भी इसमें शामिल हैं। भारत की दो कंपनियों को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। ये दोनों कंपनियां मुकेश अंबानी की हैं। इस लिस्ट में रिलायंस रिटेल 8वें और रिलायंस जियो 12वें नंबर पर हैं।

Crunchbase के मुताबिक अमेरिका की एंथ्रोपिक 965 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ दुनिया की मोस्ट वैल्यूएबल यूनिकॉर्न है। ओपनएआई 852 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चीन की बाइटडांस 480 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ तीसरे, अमेरिका की स्ट्राइप 159 अरब डॉलर के साथ चौथे और चीन का एंट ग्रुप 150 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है।
Hero Image