SpiceJet Flight Delay: '14 हजार की टिकट ली है, रिफ्रेशमेंट खरीदकर नहीं दे सकते?', स्पाइसजेट की फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा
नई दिल्ली: लेह के कुशोक बकुला रिम्पोची एयरपोर्ट पर सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक फ्लाइट के दो घंटे से अधिक लेट होने पर यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हार्दिक जैन नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यात्री नागरिक उड्डयन नियमों के तहत अपने हक के जलपान (रिफ्रेशमेंट) के लिए स्टाफ से सीधे सवाल पूछ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG126 को सोमवार सुबह 10:50 बजे लेह से दिल्ली के लिए रवाना होना था। यह विमान पहले दिल्ली से लेह आने वाला था और फिर यहीं से वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। हालांकि, दिल्ली से ही समय पर टेकऑफ न कर पाने के कारण यह फ्लाइट लेह नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते लेह एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले यात्री घंटों फंसे रहे।
रिफ्रेशमेंट को लेकर हुई बहसफ्लाइट में दो घंटे से अधिक की देरी होने के बाद यात्रियों ने एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ से नियमानुसार रिफ्रेशमेंट (जलपान) की मांग की। वायरल वीडियो के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जलपान को लेकर तीखी बहस हुई:
यात्रियों ने पूछा- 13-14 हजार की टिकट, फिर यह बर्ताव क्यों?
कनेक्टिंग फ्लाइट्स छूटने का डरकाफी देर चले हंगामे के बाद स्टाफ मेंबर ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि फ्लाइट दिल्ली से टेकऑफ कर चुकी है और जल्दी ही लेह पहुंच जाएगी। हालांकि यात्री इससे संतुष्ट नहीं हुए और कहा कि फ्लाइट को दिल्ली से आने और फिर उसके टेकऑफ के लिए तैयार होने में काफी समय लगेगा।
यात्रियों की चिंता सिर्फ जलपान को लेकर नहीं थी। एयरपोर्ट पर मौजूद कई यात्रियों की दिल्ली पहुंचने के बाद आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं। फ्लाइट के दो घंटे से अधिक लेट होने के कारण उन्हें डर सता रहा था कि उनकी अगली उड़ानें मिस हो जाएंगी, जिससे उन्हें भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोपहर 1 बजे तक इस घटना को लेकर स्पाइसजेट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

- शुरुआत में स्टाफ मेंबर ने तर्क दिया कि शुरुआती अनुमानों में फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा लेट नहीं हो रही थी, इसलिए जलपान की व्यवस्था नहीं की गई थी।
- इस पर यात्रियों ने तुरंत सवाल उठाया कि अब तो फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा लेट हो चुकी है, तो क्या अब आप हमें जलपान देंगे या नहीं? वीडियो में एयरलाइन का स्टाफ मेंबर इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचता हुआ दिखाई दे रहा है।
- बाद में स्टाफ ने कहा कि फिलहाल एयरपोर्ट पर उनके पास रिफ्रेशमेंट का स्टॉक उपलब्ध नहीं है और इसे बाहर मार्केट से मंगवाना होगा। जैसे ही सामान आएगा यात्रियों को प्रोवाइड करा दिया जाएगा।
यात्रियों ने पूछा- 13-14 हजार की टिकट, फिर यह बर्ताव क्यों?
- एयरलाइन के इस रवैये से यात्रियों का गुस्सा और भड़क गया। यात्रियों ने मांग की कि अगर बाहर से सामान आने में समय लग रहा है, तो एयरलाइन स्टाफ तुरंत एयरपोर्ट के भीतर ही मौजूद आउटलेट्स से रिफ्रेशमेंट खरीदकर यात्रियों को क्यों नहीं दे देता?
- यात्रियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने 13 से 14 हजार रुपये खर्च करके इस फ्लाइट की टिकट खरीदी है। ऐसी स्थिति में क्या एयरलाइंस इतनी सक्षम भी नहीं है कि वह यात्रियों को एयरपोर्ट से ही तुरंत रिफ्रेशमेंट खरीदकर दे सके?
- इसके जवाब में एयरलाइन स्टाफ ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा कि बाहर के मार्केट से जो भी सामान एयरपोर्ट के अंदर लाया जाता है, उसकी डबल स्क्रीनिंग की जाती है। इस प्रक्रिया के कारण तुरंत जलपान की व्यवस्था करना उनके लिए तकनीकी रूप से संभव नहीं है।

Next Story