Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील पर पेट्रोलियम मंत्री का आया रिएक्शन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान युद्ध के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील की है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल की स्थिति को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को आश्वस्त किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने एलपीजी उत्पादन को 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में पुरी ने कहा कि एलपीजी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। देश के पास 69 दिन का कच्चे तेल एवं एलएनजी तथा 45 दिन का एलपीजी भंडार मौजूद है। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एलपीजी उत्पादन को 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन किया गया है।’
मोदी की अपीलपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील को सतर्कता बरतने के संकेत के रूप में लिया जाना चाहिए और पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता की अपील पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करने का संकेत है।’
मोदी ने रविवार को कहा था कि सरकार लोगों को पश्चिम एशिया संकट के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि ईंधन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल, सोने की खरीद टालने तथा विदेश यात्राओं को स्थगित करने जैसे कदम उठाने की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। प्रधानमंत्री ने 24 घंटे में दूसरी बार देशवासियों से इस तरह की अपील की है। ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में क्रूड की सप्लाई टाइट होने से इसकी कीमत में काफी तेजी आई है।
सोने की खरीदहैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो का इस्तेमाल बढ़ाने, कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की सलाह दी थी ताकि विदेशी मुद्रा को बचाया जा सके। संकट के बीच विदेशी मुद्रा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने एक वर्ष के लिए सोने की खरीद और विदेशी यात्राओं को टालने का भी आह्वान किया था। (भाषा से इनपुट के साथ)

Next Story