India Industrial Output: भारत की फैक्‍ट्रियों ने जून में लगा दी दौड़, दनादन रफ्तार से उत्‍पादन 7.3% पहुंचा

Newspoint
नई दिल्‍ली: जून 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर बढ़ा है। यह बढ़कर 7.3% हो गया। मई में यह 5.1% की संशोधित ग्रोथ रेट से ज्‍यादा है। इस ग्रोथ में मैन्युफैक्चरिंग में तेज विस्तार और बिजली-गैस सप्‍लाई में मजबूत बढ़ोतरी का अहम योगदान रहा। मंगलवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी आंकड़ों से इसका पता चलता है।

इस ग्रोथ में मैन्युफैक्चरिंग का योगदान सबसे ज्‍यादा रहा। इसमें 7.8% का विस्तार हुआ। जबकि बिजली और गैस सप्‍लाई में 10.6% की बढ़ोतरी हुई। माइनिंग और क्‍वारींग (खनन और उत्खनन) में 1% की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही जलापूर्ति, सीवरेज और कचरा प्रबंधन में 6.1% की ग्रोथ हुई।
Hero Image