India GDP: 2030 तक भी जर्मनी से आगे नहीं निकल पाएगी भारत की इकॉनमी! देख लीजिए IMF के आंकड़े

Newspoint
नई दिल्ली: भारत दुनिया में बड़े देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। सरकार ने हाल में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की नॉमिनल जीडीपी 3.92 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई है और वह दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी है। आईएमएफ के मुताबिक 2025 की इकॉनमी 7.6% की रफ्तार से बढ़ी। 2026 और 2027 में भारतीय जीडीपी के 6.5% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान चीन की इकॉनमी क्रमश: 4.4% और 4% की रफ्तार से बढ़ सकती है। अभी भारत से आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और यूके हैं।
Hero Image