Vande Bharat Sleeper Trains: बनारस से दिल्ली के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत! इस बार चर्चा वंदे भारत स्लीपर की
नई दिल्ली: नई दिल्ली से पटना और नई दिल्ली से भागलपुर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने की खबर सोशल मीडिया पर खूब चली थी। अब सोशल मीडिया पर नई चर्चा है। नई खबर है कि पीएम मोदी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बनारस या वाराणसी से नई दिल्ली के बीच एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी है। आपको बता दें कि दोनों शहरों के बीच पहले से ही दो-दो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। हालांकि, ये दोनों ट्रेन चेयर कार वाली है।

क्या है चर्चा
सोशल मीडिया पर एक खबर खूब चल रही है कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी है। लोग सिर्फ चर्चा ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इस ट्रेन का संभावित समय सारिणी भी शेयर कर रहे हैं। इसमें बताया गया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनारस से रात 9:20 बजे चलेगी। इसके बाद प्रयागराज और कानपुर के रास्ते अगली सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसमें तो ट्रेन की स्पीड का भी जिक्र है। बताया गया है कि इस ट्रेन की टॉप स्पीड 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है।
क्या है टाइम टेबल
सोशल मीडिया पर इस प्रस्तावित ट्रेन का संभावित टाइम टेबल भी शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9:20 बजे रवाना हो सकती है। इस ट्रेन का अगला स्टॉप इलाहाबाद या प्रयागराज होगा। वहां यह ट्रेन रात में 22.45 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन चल पड़ेगी। आधी रात के बाद 12:35 बजे यह ट्रेन कानपुर पहुंच जाएगी। वहां भी कुछ मिनट ठहरने के बाद यह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अगली सुबह पांच बजे नई दिल्ली पहुंच सकती है।
पहले से दो वंदे भारत
बनारस से नई दिल्ली के बीच पहले से ही दो-दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा है। एक ट्रेन सुबह करीब पांच बजे रवाना होती है तो दूसरी ट्रेन दोपहर बाद। यदि यह खबर सही हुई तो यह इस रूट की तीसरी ट्रेन होगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह रात में चलेगी। मतलब कि ट्रेन में जाकर सो जाइए। अगली सुबह आपकी नीदं आपके गंतव्य स्थल पर खुलेगी।
रेलवे से क्या है जानकारी
रेल मंत्रालय या उत्तर रेलवे की तरफ से अभी तक इस ट्रेन की कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। कुछ अधिकारी इसे कोरी अफवाह बता रहे हैं तो कोई इसमें दम भी बता रहे हैं। बहरहाल, आप भी सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर को पढ़ कर खुश हो लीजिए कि बनारस के लोगों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कहां से कहां चलती है
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के स्टेशन हावड़ा से असम की राजधानी दिसपुर के रेलवे स्टेशन कामाख्या के बीच चली थी। यह ट्रेन 968 किलोमीटर की दूरी करीब 14 घंटे में तय करती है। इसक ट्रेन की उद्घाटन यात्रा 17 जनवरी 2026 को हुई थी।

Next Story