India LPG Imports: भारत की पॉलिसी में बड़े शिफ्ट के संकेत, LPG इंपोर्ट में बढ़ेगी अमेरिका की हिस्‍सेदारी, प्‍लान समझ‍िए

Newspoint
नई दिल्‍ली: भारत के एलपीजी इंपोर्ट में अमेरिका की हिस्‍सेदारी बढ़ने के आसार हैं। 2027 में अपने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के कुल इंपोर्ट का एक-चौथाई हिस्सा वह अमेरिका से मंगाने की योजना बना रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने यह रिपोर्ट दी। सूत्रों ने बताया कि इससे मिडिल ईस्ट पर निर्भरता कम होने और वॉशिंगटन के साथ ट्रेड डील पक्की करने की कोशिशों को मदद मिलने की उम्मीद है।
Hero Image