बिक गया सुभाष चंद्रा का दिल्ली वाला बंगला, कितनी है कीमत और कौन है खरीदार?

Newspoint
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा का दिल्ली वाला बंगला बिक गया है। चंद्रा ने राजधानी के भगवान दास रोड पर स्थित यह बंगला दिल्ली की बिजनेस फैमिली को ₹1,260 करोड़ में बेचा। इसे देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील्स में से एक माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चंद्रा ने 2.8 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी को साल 2015 में ₹304 करोड़ में खरीदा था। 11 साल बाद उन्होंने इसे चार गुना से ज्यादा कीमत पर बेचा है।
Hero Image