Gold Silver Price Today 8 June: चांदी ₹6,500 सस्ता, सोना भी ₹2,000 नीचे, तेल ने बिगाड़ दिया खेल, जानिए अब क्या रह गई है कीमत
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत करीब 2,000 रुपये सस्ती हुई है जबकि चांदी की कीमत में 6,500 रुपये की गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। इससे महंगाई के ऊंचे स्तर पर बने रहने का अनुमान है। साथ ही अमेरिका में आर्थिक आंकड़े उम्मीदों से बेहतर रहने के कारण देश में ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बन रहने की आशंका है।
Next Story