Gold Silver Price Today, 15 July 2026: सोने-चांदी पर भारी पड़ी कच्चे तेल की तेजी, MCX पर गिर गई कीमत, क्या रह गया भाव?

Newspoint
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। इससे अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इससे बिना रिटर्न देने वाली कीमती धातुओं की मांग कम हो गई। हालांकि सोने को महंगाई से बचाव यानी के तौर पर देखा जाता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरें इसके आकर्षण को कम कर देती हैं। इसकी वजह यह है कि इस धातु से कोई रिटर्न नहीं मिलता है। यही वजह है कि आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
Hero Image

एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 2,157 रुपये गिरकर 2,20,871 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा 1,517 रुपये गिरकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में, अमेरिकी महंगाई के उम्मीद से कम रहने के कारण सोना और चांदी बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई है।


बाजार में क्या है सोने-चांदी की कीमत?