PVC Resin: सात देशों से भरभरकर आ रहा था, सरकार ने ले लिया एक्‍शन, 6 महीने के लिए लगा दी रोक

Newspoint
नई दिल्ली: सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। उसने कम कीमत वाले सस्पेंशन-ग्रेड PVC रेजिन के इंपोर्ट पर छह महीने के लिए रोक लगा दी है। इसके लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस तय किया गया है। लेकिन, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड यूनिट्स और एक्सपोर्ट से जुड़ी कुछ स्कीमों को इस रोक से छूट दी गई है। सात देशों से सस्पेंशन ग्रेड पीवीसी की डंपिंंग के आरोप के बाद सरकार ने यह एक्शन लिया।

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा, '0.766 डॉलर प्रति किलो या उससे कम CIF वैल्यू वाले सस्पेंशन-ग्रेड PVC रेजिन का इंपोर्ट छह महीने की अवधि के लिए 'रिस्ट्रिक्टेड' रहेगा।'
Hero Image