Air India Retrofitted B787-8: नए कलेवर में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान, चेंज होकर लौटे पहले एयरक्राफ्ट की खास बातें
नई दिल्ली: एयर इंडिया के हवाई जहाजों में सफर करते वक्त जल्द ही आपको महाराजा जैसा ही अहसास होगा। टाटा ग्रुप की एयरलाइन अपने हवाई जहाजों को मौजूदा डिमांड के अनुरूप पूरी तरह से नए रंग रूप में में ला रही है। इसके तहत एयरलाइन के बेड़े में शामिल 26 बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट में से पहला प्लेन एकदम नए अवतार में कैलिफोर्निया के विक्टरविले शहर से दिल्ली लैंड कर चुका है। प्लेन की नोज से लेकर टेल तक सबकुछ बदल गई है। वाईफाई सुविधा से लैस इस प्लेन को अल्ट्रा लॉन्ग हॉल ही नहीं, बल्कि लंदन, ऑस्ट्रेलिया जैसे लॉन्ग हॉल इंटरनेशनल रूट पर लगाया जाएगा।

एयरक्राफ्ट की खास बातेंदिल्ली एयरपोर्ट पर नए अवतार में खड़े इस प्लेन को एनबीटी ने अंदर और बाहर से देखकर जाना कि इसमें क्या-क्या खास है।
प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी भी पहले से बेहतर बनाई गई हैं। जाहिर है कि इनमें बिजनेस क्लास के मुकाबले सुविधाएं तो काफी कम हैं। लेकिन, फिर भी पहले के मुकाबले यह अच्छी बनाई गई हैं। इस प्लेन में एयर इंडिया ने पहली बार प्रीमियम इकोनॉमी क्लास को इंट्रोड्यूस किया है।
अभी और आने हैं ऐसे विमान एयर इंडिया ने बताया कि कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो काउंटी की विक्टरविले सिटी से बोइंग का यह पहला 787-8 रेट्रोफिट होकर आ गया है। अब 25 और 787-8 रेट्रोफिट होने हैं। इसमें दो रेट्रोफिट होने के लिए चले गए हैं।
10-11 साल पुराने इन तमाम एयरक्राफ्ट में से अब हर महीने एक-एक प्लेन रेट्रोफिट हुआ मिलता रहेगा। 2027 तक सारे बी787-8 रेट्रोफिट हो जाएंगे। इसके बाद बाकी बचे 777 और अन्य प्लेन को जरूरत के मुताबिक रेट्रोफिट कराया जाएगा।
एयरक्राफ्ट की खास बातेंदिल्ली एयरपोर्ट पर नए अवतार में खड़े इस प्लेन को एनबीटी ने अंदर और बाहर से देखकर जाना कि इसमें क्या-क्या खास है।
- सबसे पहले तो 259 सीट वाले इस प्लेन में रेट्रोफिट के बाद अब नौ सीट कम होकर 250 सीट हो गई हैं।
- एयरक्राफ्ट की सारी सीट, इनके कवर,पर्दे और कॉरिडोर का कारपेट एकदम नया है।
- इसमें बिजनेस क्लास पैसेंजर्स के लिए 1-2-1 लेआउट प्लान में 20 लग्जरी प्राइवेट सुइट, 2-3-2 लेआउट में 25 प्रीमियम इकोनॉमी और 3-3-3 लेआउट में 205 इकोनॉमी क्लास सीटें हैं।
- हर एक लग्जरी प्राइवेट सुइट में 42 इंच की स्क्रीन, वायरलेस मोबाइल चार्ज करने की सुविधा, दो निजी लॉकर, पूरी तरह से 79 इंच के बेड में बदल जाने वाली सीट, निजता के लिए प्राइवेसी स्लाइडिंग डोर, कॉफ एंड लेग रेस्ट और जाली वाला विशेष लैंप समेत अन्य सुविधाएं दी गई हैं।

Next Story