एक बदलाव पूरा गणित बदल सकता है, IRDAI के प्रस्ताव से क्यों डर गए जेरोधा के नितिन कामत?
नई दिल्ली: इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने एजेंटों, ब्रोकरों और बैंकों के कमीशन पर लगाम लगाने के साथ-साथ डिजिटल प्लैटफॉर्म्स के जरिये मिससेलिंग पर सख्ती का सुझाव दिया है। इससे गुरुवार को इंश्योरेंस कंपनियों और पॉलिसीबाजार जैसी डिस्ट्रीब्यूटर्स के शेयरों में भारी गिरावट आई। इस बीच जेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने चेतावनी दी है कि किसी भी रेगुलेटेड फाइनेंशियल बिजनेस के लिए रेगुलेटरी रिस्क सबसे बड़ा खतरा है।

कामत ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैं हमेशा कहता रहा हूं कि किसी भी रेगुलेटेड बिजनेस के लिए सबसे बड़ा रिस्क रेगुलेटरी रिस्क होता है। इंश्योरेंस कमीशन पर IRDAI का ड्राफ्ट इसकी एक अच्छी मिसाल है।" उन्होंने कहा कि यह ड्राफ्ट इस बात की याद दिलाता है कि बिजनेस का गणित कितनी तेजी से बदल सकता है।
IRDAI का प्रस्तावIRDAI ने प्रस्ताव दिया है कि लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां अपने मैनेजमेंट के खर्च को दो साल के भीतर ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम के 15% और पांच साल के भीतर 12.5% तक कम करें। जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के लिए, रेगुलेटर ने खर्च की सीमा को पांच साल में 30% से घटाकर 20% करने का प्रस्ताव दिया है।
सबसे बड़ा बदलाव कमीशन को लेकर है। IRDAI ने एक नया फ्रेमवर्क प्रस्तावित किया है जिसमें कमीशन की सीमाएं प्रोडक्ट सेगमेंट, बिजनेस लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन चैनल, पॉलिसी साइज, प्रोडक्ट की जटिलता और प्रोडक्ट को बेचने और सर्विस देने में लगने वाली मेहनत पर निर्भर करेंगी। रेगुलेटर ने यह भी सुझाव दिया है कि इंश्योरेंस कंपनियां और बड़े डिस्ट्रीब्यूटर अपनी कमीशन पॉलिसी को ग्राहकों को आसान भाषा में बताएं।
एक बदलाव बदल देगा पूरा गणितकामत ने इंश्योरेंस ड्राफ्ट का हवाला देते हुए कहा कि फिनटेक और ब्रोकिंग बिजनेस का भी यह हाल हो सकता है। उन्होंने कहा, "ब्रोकिंग भी इससे अलग नहीं है। रिटेल F&O ट्रेडिंग, ब्रोकर-क्लाइंट फ्लोट, MTF या कई अन्य क्षेत्रों में नियमों में कोई भी बदलाव बिजनेस के गणित को लगभग रातों-रात बदल सकता है।"
कामत ने कहा कि निवेशक केवल मौजूदा रेवेन्यू और मुनाफे को भविष्य में आगे बढ़ाकर रेगुलेटेड बिजनेस की वैल्यू तय नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "इसलिए रेगुलेटेड बिजनेस की वैल्यू तय करते समय, आप केवल मौजूदा रेवेन्यू और मुनाफे को भविष्य के लिए नहीं बढ़ा सकते। नियम में एक बदलाव पूरे गणित को बदल सकता है, और साथ ही स्टॉक की कीमत को भी। फिनटेक में लगभग हर चीज के साथ यह जोखिम जुड़ा होता है।"

Next Story