हर आदमी करोड़पति! फुटबॉल विश्व कप में ब्राजील को हराने वाले नॉर्वे की कहां से होती है कमाई?
नई दिल्ली: फुटबॉल विश्व कप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यूरोप के छोटे से देश नॉर्वे ने प्री-क्वार्टरफाइनल में पांच बार के चैंपियन ब्राजील को हराकर तहलका मचा दिया है। नॉर्वे की टीम पहली बार फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। महज 56 लाख की आबादी वाले देश नॉर्वे की गिनती दुनिया के सबसे अमीर देशों में होता है। यह मानव सूचकांक इंडेक्स में टॉप पर रहने वाले देशों में है। आखिर कहां से होती है नॉर्वे की कमाई?

नॉर्वे स्कैंडिनेवियाई देशों में आता है। नॉर्वे के अलावा इसमें स्वीडन और डेनमार्क शामिल हैं। नॉर्वे का कुल एरिया 385,207 वर्ग किमी है। इसमें मुख्य भूमि का एरिया 323,802 वर्ग किमी है जबकि द्वीपों का क्षेत्रफल 61,425 वर्ग किमी है। नॉर्वे की इकॉनमी बहुत समृद्ध और मिश्रित कल्याणकारी अर्थव्यवस्था मानी जाती है। इसकी जीडीपी करीब 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,05,877 डॉलर है जो भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 1,01,02,830 रुपये बैठती है।

Next Story