Share Market Fall: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसका असर आज घरेलू शेयर बाजार में देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स में 400 से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,000 अंक से नीचे आ गया। बैंकिंग, ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। 12.30 बजे सेंसेक्स 414.53 अंक यानी 0.54% गिरावट के साथ 76,685.94 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 112.15 अंक यानी 0.47% नीचे 23,943.85 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, रिलायंस और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दूसरी ओर सन फार्मा, पावरग्रिड, ट्रेंट, इटरनल और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी आई है। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है।
क्यों गिरा शेयर बाजार?ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 0.82 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.92 फीसदी गिर गया। निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर में तेजी आई है जबकि निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा गिरावट आई। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ रहा है। गुरुवार को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर हमला किया। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कुछ ठिकानों पर निशाना साधा।

Next Story