Iran-US War: $35 हजार के ड्रोन को गिराने के लिए $40 लाख की मिसाइल, अमेरिका को भारी पड़ रही ईरान से लड़ाई
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान के 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बीच ईरान ने अमेरिका का एक एमक्यू-9 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। भारत ने अमेरिका से 31 एक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए अक्टूबर 2024 में करीब 4 अरब डॉलर की एक डील की थी। इस डील के मुताबिक हरेक ड्रोन की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर बैठती है।
अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे। दोनों देशों ने 17 जून को अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तब तक अमेरिका इस युद्ध में कम से कम अपने 42 विमान गंवा चुका था। इनमें चार F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट, एक F-35A लाइटनिंग II फाइटर एयरक्राफ्ट, एक A-10 थंडरबोल्ट II ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट, सात KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एरियल रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, एक E-3 सेंट्री अवॉक्स एयरक्राफ्ट, दो MC-130J कमांडो II स्पेशल ऑपरेशन्स एयरक्राफ्ट, एक HH-60W जॉली ग्रीन II हेलीकॉप्टर, 24 MQ-9 रीपर ड्रोन और एक MQ-4C ट्राइटन ड्रोन शामिल हैं।

Next Story