UPI Payment System: अब इंडोनेशिया में भी चलेगा भारतीय UPI, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, नोट बदलने का झंझट खत्म

Newspoint
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। इससे भारतीय यात्रियों के लिए स्थानीय पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करके इंडोनेशिया में भुगतान करना आसान हो जाएगा। इससे इंडोनेशिया जाने वाले भारतीयों के लिए नोट बदलने का झंझट खत्म होगा।

जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमें खुशी है कि भारत का यूपीआई इंडोनेशिया के पेमेंट सिस्टम के साथ जुड़ने जा रहा है। इससे कारोबार करने और यात्रा करने, दोनों में आसानी होगी।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया टेक्नोलॉजी और रणनीतिक उद्योगों में सहयोग को मजबूत कर रहे हैं।
Hero Image