जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ है और पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। इश्यू बंद होने से पहले ही इसे एक करोड़ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था जिसे करीब 97 लाख आवेदन मिले थे।
भारत में बजाज हाउसिंग फाइनेंस और BCCL के आईपीओ को लगभग 90 लाख आवेदन मिले था। इस तरह जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 1 करोड़ आवेदनों का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का पहला IPO बन गया है। यह जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों की गहरी दिलचस्पी को दर्शाता है। बोली लगाने की प्रक्रिया जारी है, इसलिए आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है।

किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?दोपहर 12:48 बजे तक जियो का आईपीओ 7.56 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) कैटेगरी में इसे 16.20 गुना बोलियां मिली हैं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) कैटेगरी में यह 10.25 गुना सब्सक्राइब हुआ है। रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) श्रेणी में इसे 2.11 गुना आवेदन मिले हैं जबकि कर्मचारियों के लिए आरक्षितकैटेगरी 6 गुना सब्सक्राइब हुई है।
बुधवार को IPO के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलने के बाद 100 मिनट में ही फुली सब्सक्राइब हो गया था। इसके साथ ही, यह भारत में सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला बड़ा पब्लिक इश्यू बन गया। जियो IPO का सब्सक्रिप्शन आज यानी 23 अक्टूबर को खत्म होगा और इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

Next Story