Kanwar Yatra 2026 Special Trains: कांवड़ यात्रा के लिए स्‍पेशल ट्रेनें, MEMU और DEMU का हरिद्वार तक एक्‍सटेंशन, पूरा टाइमटेबल

Newspoint
नई दिल्‍ली: रेलवे ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए कमर कस ली है। उसने स्‍पेशल और एक्‍सटेंडेड ट्रेन सर्विसेज शुरू की हैं। अधिकारियों को हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्‍मीद है। कावड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है।

दिल्ली-सहारनपुर MEMU हरिद्वार तक बढ़ीदिल्ली-सहारनपुर MEMU को यात्रा की अवधि (30 जुलाई से 14 अगस्त) के दौरान हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन सर्विस दिल्ली से शाम 4:15 बजे चलेगी, रात 8:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और 20 मिनट रुकने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना होगी, जहां यह रात 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी की यात्रा हरिद्वार से रात 2 बजे शुरू होगी और सुबह 8:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Hero Image