HD Fire IPO के GMP में लगी आग! खुलने से पहले ही भाव आसमान पर, लिस्टिंग पर बड़े मुनाफे के संकेत
नई दिल्ली: इस हफ्ते कई आईपीओ शेयर बाजार में आ रहे हैं। इन्हीं में एक आईपीओ एचडी फायर प्रोटेक्ट का भी है। मेन बोर्ड के इस आईपीओ ने खुलने से पहले ही धूम मचा रखी है। ग्रे मार्केट में HD Fire Protect आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आसमान पर पहुंच गया है। हालांकि सोमवार को इसमें कुछ गिरावट आई। इसके बाद भी यह लिस्टिंग पर मुनाफे का संकेत दे रहा है।
एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड कंपनी के आईपीओ का इश्यू साइज 712.31 करोड़ रुपये है। यह पूरी तरह ओएफएस इश्यू है। यानी कोई भी फ्रेश शेयर जारी नहीं किया जाएगा। यह मंगलवार 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। इसका प्राइस बैंड 258 से 271 रुपये के बीच है। यह 21 अक्टूबर को लिस्ट हो सकता है।

क्या चल रहा है जीएमपी?HD Fire Protect कंपनी के आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए है। सोमवार को इसमें कुछ गिरावट आई। इस गिरावट के बाद भी इसमें तेजी बनी हुई है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इसका जीएमपी अपर प्राइस बैंड 271 रुपये के मुकाबले 73 रुपये की तेजी के साथ 344 रुपये पर था। यानी इसमें करीब 27 फीसदी की तेजी है। ऐसे में यह लिस्टिंग पर निवेशकों पर जबरदस्त रिटर्न दे सकता है।
क्या करती है कंपनी?एचडी फायर प्रोटेक्ट कंपनी की स्थापना अप्रैल 1997 में हुई थी। यह कंपनी आग बुझाने और आग से सुरक्षा करने वाले उपकरण बनाती है। इसके प्रोडक्ट की व्यापक रेंज में आठ श्रेणियां शामिल हैं। इनमें स्प्रिंकलर, अलार्म वाल्व और एक्सेसरीज, डेल्यूज वाल्व और सिस्टम, फोम उपकरण, मॉनिटर और नोजल, वाटर स्प्रे नोजल आदि शामिल हैं।
कंपनी को इस क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। इसकी वैश्विक मौजूदगी भी मजबूत है। स्थापना के बाद से कंपनी 90 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात कर चुकी है। 30 जून 2026 को समाप्त तीन महीने की अवधि के दौरान इसने 49 देशों में निर्यात किया।
कंपनी क्या करेगी IPO से मिली रकम का?HD Fire Protect Ltd. का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा। आईपीओ से मिलने वाली पूरी रकम शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को जाएगी।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

Next Story