Tata Sons News: हर शेयर पर ₹1,10,717 डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, 22% उछल गया नेट प्रॉफिट
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने सालाना मुनाफे में 22% की तेजी आई है। एयर इंडिया और टाटा डिजिटल को हुए भारी घाटे के बावजूद टाटा संस का प्रॉफिट बढ़ा है। यह बढ़ोतरी निवेश से हुए फायदे और पोर्टफोलियो कंपनियों से हुई बेहतर कमाई की वजह से हुई। कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया और टाटा डिजिटल जैसे नुकसान वाले बिजनेस में लगातार निवेश का बचाव करते हुए इसे लंबे समय के लिए रणनीतिक दांव बताया।

Next Story