Share Market News: भारतीय शेयर बाजार अब नहीं रहा विदेशी निवेशकों की पहले जैसी पसंद, ब्लूमबर्ग के सर्वे ने बढ़ाई चिंताएं

Newspoint
नई दिल्ली: भारत के शेयर मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं है। फंड मैनेजरों के बीच कराए गए एक सर्वे में भारत को एशिया में सबसे कम पसंद किए जाने वाला शेयर बाजार माना गया है। भारतीय बाजार इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शामिल है। सर्वे के अनुसार भारतीय इक्विटी के लिएआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में स्पष्ट भागीदारी न होना मुख्य चिंता का विषय बना हुआ है। घरेलू शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई जबकि निफ्टी लगातार सातवें दिन फिसला है।
Hero Image