140 करोड़ की आबादी लेकिन 6 करोड़ ही म्यूचुअल फंड निवेशक, तभी तो शुरू हुआ “हर घर निवेशक” अभियान
मुंबई: भारत की आबादी करीब 140 करोड़ है। आंकड़े बताते हैं कि इनमें से करीब 12 करोड़ लोगों ने ही शेयर बाजार में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट (Demat Account) खुलवाया है। लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश (Mutual Fund Investment) ये 12 करोड़ लोग भी नहीं करते। आपको जान कर आश्चर्य होगा कि देश में छह करोड़ लोग से कुछ ज्यादा ही म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। जबकि इस बात को हर जागरूक निवेशक जानते हैं कि बैंक एफडी के मुकाबले म्यूचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न मिलता है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (NIMF) ने एक नया निवेशक शिक्षा अभियान शुरू किया है।

हर भारतीय निवेशक बनेपिछले कुछ सालों के दौरान शेयर बाजार में तो आम निवेशक बढ़े ही हैं, म्यूचुअल फंड में भी खूब निवेश होने लगा है। इसमें बड़े शहरों से ही नहीं बल्कि कस्बों और गांवों में रहने वाले भी निवेश कर रहे हैं। लेकिन अभी भी इनकी संख्या कम है। इसी के लिए निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने “हर भारतीय निवेशक” नाम का अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य म्यूचुअल फंड में अनुशासित निवेश के बारे में शिक्षित करना, जानकारी देना और निवेशकों को इसके बारे में जागरूक करना है। ताकि वे म्यूचुअल फंड के रिटर्न से लाभान्वित हों।
क्या होगा इस अभियान मेंकंपनी से मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत रिटेल इन्वेस्टर्स को शिक्षित किया जाएगा। साथ ही निवेश की दुनिया में पहला कदम रखते समय उनमें आत्मविश्वास जगाने के लिए कार्यक्रम किया जाएगा। अभियान के पहले चरण में, संभावित निवेशकों से संपर्क किया जाएगा। लक्ष्य वही है कि हर घर में एक सदस्य का म्यूचुअल फंड में निवेश होना चाहिए। विश्लेषण से यह पता चलता है कि म्यूचुअल फंड, एसआईपी (SIP) जैसे सरल साधनों के साथ सीधे इक्विटी निवेश की तुलना में अधिक व्यवस्थित निवेश का विकल्प प्रदान करते हैं, जिसमें समय का जोखिम अधिक होता है और बाजार में प्रवेश और निकास के निर्णयों पर अधिक निर्भरता होती है।
फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में होता है नुकसानशेयर बाजार के नियामक सेबी ने हाल ही में इस बात का ध्यान दिलाया है कि 90% से अधिक निवेशकों ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) जैसे उन्नत साधनों में निवेश करके नुकसान उठाया है। ऐसे समय में जब म्यूचुअल फंड हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहे थे। इसी महीने एम्फी (AMFI) ने मार्च 2026 के लिए लिए म्यूचुअल फंड के आंकड़ों को जारी किया है। इसके मुताबिक बीते मार्च महीने के दौरान इसमें निवेश का प्रवाह (Inflows) 56% बढ़कर 40,450 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सालाना आधार पर देखें तो यह 61% की बढ़ोतरी है। एक साल पहले इसी महीने के दौरान इसमें 25,082 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

Next Story