LIC Share News: एलआईसी के शेयर बेचने की तैयारी! ₹10000 करोड़ जुटाएगी सरकार?
नई दिल्ली: सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कुछ फीसदी शेयर बेचने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि केंद्र सरकार अगले महीने एलआईसी (Life Insurance Corporation) के शेयरों की बिक्री के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इस शेयर सेल से सरकार करीब 100 अरब रुपये ($1 बिलियन) तक जुटा सकती है।
क्या है प्लानिंगन्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक खबर के मुताबिक केंद्र सरकार इस सरकारी जीवन बीमा कंपनी में करीब दो फीसदी शेयर और बेच सकती है। शेयरों की यह बिक्री इसी साल जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है। इस खबर में बताया गया है कि शेयरों की यह बिक्री इंस्टीच्यूशनल इन्वेस्टर्स के बीच होगी।

काम हो गया है शुरू
बताया गया है कि एलआईसी में स्टेक सेल के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने काम शुरू कर दिया है। बताया गया है कि इस ट्रांजेक्शन का प्रबंधन करने के लिए गोल्डमैन सैक्स ग्रुप, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, बीएनपी पारिबा और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड का सहयोग लिया जा रहा है।
पहले भी हो चुका है विनिवेशभारत सरकार ने मई 2022 में पहली बार LIC में 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। उस समय इसकी शेयर बिक्री देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। इससे सरकार ने करीब 210 अरब रुपये जुटाए थे। तब एलआईसी के 10 रुपये के एक शेयर की कीमत 949 रुपये रखी थी।
अभी सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी
शेयर का क्या है भावबीएसई में आज एलआईसी के शेयर थोड़ा गिरे हुए हैं। मंगलवार को इसके शेयर 855.15 रुपये पर बंद हुए थे। बुधवार को सुबह बीएसई में यह 855.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 855.70 रुपये तक गया और नीचे में 819.05 रुपये तक फिसला। दिन में करीब 12 बजे इसके शेयर 2.82 फभ्सदी या 24.15 रुपये की गिरावट के साथ 831 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे।

- स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी में 31 मार्च तक भारत सरकार की हिस्सेदारी 96.5% थी।
- बीमा कंपनी को 2022 की लिस्टिंग से 10 साल का समय दिया गया है ताकि वह भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की न्यूनतम 25% सार्वजनिक हिस्सेदारी आवश्यकता को पूरा कर सके।
- इस लिहाज से कंपनी को अनुपालन के लिए मई 2032 तक का समय मिला हुआ है।

Next Story