Toyota New Plant: टोयोटा किर्लोस्कर का भारत में एक और प्लांट, हर साल 100000 SUVs बनेंगी, कितने का होगा निवेश!
नई दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) की तरफ से एक बड़ी घोषणा हुई है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि वह महाराष्ट्र के बिडकीन औद्योगिक क्षेत्र (Bidkin Industrial Area) में एक नई फैक्ट्री डालेगी। इस फैक्ट्री में हर साल एक लाख कारें बनेंगी। इसके साल 2029 की पहली छमाही में शुरू हो जाने की संभावना है। यह भारत में इसकी तीसरी फैक्ट्री होगी। कंपनी की पहले से ही कर्नाटक में दो प्लांट चल रहे हैं।

2,800 लोगों को मिलेगा रोजगार टोयोटा किर्लोस्कर की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक नए सुविधा में 2029 की पहली छमाही में ऑपरेशन शुरू करने की योजना है। नए प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,00,000 वाहन होगी। टोयोटा ने कहा है कि उस संयंत्र में उत्पादन की शुरुआत में लगभग 2,800 लोगों को रोजगार मिलेगा।
कौन सी कार बनेगीकंपनी का कहना है कि औरंगाबाद जिले के बिडकीन प्लांट में स्टैम्पिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग और असेम्बली ऑपरेशन्स शामिल होंगे। वहां नया SUV मॉडल उत्पादित किया जाने वाला पहला वाहन होगा। उल्लेखनीय है कि इस समय कंपनी भारत में अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है। हालांकि, कंपनी ने महाराष्ट्र फेसिलिटी के लिए निवेश का खुलासा नहीं किया है। साथ ही नए संयंत्र में निर्मित होने वाले SUV के बारे में और विवरण भी घोषित नहीं किए गए।
क्या कहना है कंपनी काटोयोटा ने कहा है कि नया प्लांट भारत में अपने उत्पादन नेटवर्क को मजबूत करने और भविष्य की मांग वृद्धि तथा भारत और आसपास के क्षेत्रों में बाजार में बदलावों का सामना करने में मदद करने के लिए बनाया जा रहा है। ऑटोमेकर ने यह भी जोड़ा कि संयंत्र वाहनों की आपूर्ति दोनों घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों बाजारों के लिए होगा। उसी प्लांट से भारत के आसपास के देशों में कारों की आपूर्ति होगी। टोयोटा किर्लोसकर मोटर जापान की टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन और भारत की किर्लोसकर सिस्टम्स लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी वर्तमान में कर्नाटक के बिद्दी में दो मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट ऑपरेट करती है।

Next Story