Forex watch: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह हुआ इजाफा, सोने का भंडार भी बढ़ा
मुंबई: यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है। फोरेक्स भंडार में बढ़ोतरी की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी एसेट या विदेशी मुद्रा अस्तियों में इजाफा होना है। साथ ही सोने का भंडार भी कुछ बढ़ा है। इसका असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) पर दिखा है। इस सप्ताह एफसीए भंडार में $24 million और एफसीए भंडार में $964 million की बढ़ोतरी हुई है।

कितना बढ़ा Forex भंडारभारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 10 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $964 million की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $7.260 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $675.157 billion का हो गया है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को अपना भंडार $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर था।
FCA भंडार में बढ़ोतरीरिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 10 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $930 million की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $4.510 billion की भारी बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $546.508 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Next Story