Multibagger Stock: 20 दिन में पैसे डबल, परसों होने वाली है कंपनी की बोर्ड मीटिंग

Newspoint
मुंबई: आप किसी ऐसे शेयर को जानते हैं जिसने करीब 20 दिन में ही निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया है। जी हां, गुजरात की एक कंपनी है एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (BSE - 539288), जिसने निवेशकों के पैसे को इतने दिन में ही डबल कर दिया है। अब इस कंपनी ने सूचना दी है कि इसके निदेशक मंडल (Board of Directors) की परसों यानी गुरुवार, 7 मई, 2026 को बैठक हो रही है। इस बैठक में लगभग 500 करोड़ रुपये की संभावित निधि जुटाने सहित प्रमुख रणनीतिक प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
Hero Image

20 दिन में पैसे डबल
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस समय भारतीय शेयर बाजार ही नहीं, दुनिया भर के शेयर बाजारों की हालत खराब है। लेकिन एवीआई पॉलिमर्स ने करीब 20 दिन में ही निवेशकों का पैसा लगभग दूना कर दिया है। बीते 13 अप्रैल को इस कंपनी का शेयर बीएसई में 11.16 रुपये था। आज यानी 5 मई 2026 को इसका दाम 22 रुपये पर पहुंच गया। मतलब कि लगभग 20 दिन में ही इस शेयर का दाम करीब दूना हो गया है।

होने वाली है बोर्ड मीटिंग
इस कंपनी ने शेयर बाजार को सूचना दी है कि इसके निदेशक मंडल की बैठक आगामी गुरुवार को होने वाली है। इस दौरान बोर्ड आवश्यक नियामक और शेयरधारक अनुमोदन के अधीन, योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIP), तरजीही निर्गम, प्राइवेट प्लेसमेंट या अनुमत मार्गों के संयोजन जैसे विभिन्न पूंजी जुटाने के विकल्पों का मूल्यांकन करेगा। प्रस्तावित लेनदेन, जिसका सांकेतिक मूल्यांकन लगभग 500 करोड़ रुपये है, उचित जांच-पड़ताल और निश्चित समझौतों के निष्पादन के अधीन है। कंपनी का कहना है कि कोष जुटाने का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना, परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना और नए और उच्च-मूल्य वाले क्षेत्रों में विस्तार को समर्थन देना है।

कंपनी की मजबूत है बैलेंस शीट
  • शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयर यूं ही कुलांचे नहीं भर रहे हैं।
  • वित्त वर्ष 2025-26 में तो कंपनी ने शुद्ध लाभ में 25 गुने की बढ़ोतरी देर्ज की है।
  • उस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 20.32 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले यह 81 लाख रुपये था।
  • वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 312 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया।