जापान, साउथ कोरिया और फ्रांस में 'क्लीन' है हाई स्पीड ट्रेन का रिकॉर्ड, किस देश में मारे गए हैं सबसे ज्यादा यात्री?
नई दिल्ली: स्पेन में हाल में एक हाई स्पीड ट्रेन स्टेशन पर खड़ी दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इस रेल हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई। यह यूरोप के इतिहास में 13 साल में सबसे भयावह रेल हादसा था। हाई स्पीड ट्रेनों से होने वाले हादसों में स्पेन का इतिहास सबसे खराब रहा है। दुनिया में पहली बुलेट ट्रेन जापान में साल 1964 में चलाई गई थी। आज दुनिया के कई देशों में हाई-स्पीड ट्रेनों का संचालन हो रहा है। भारत में भी पहला बुलेट कॉरिडोर मुंबई से अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है। देश में पहली बुलेट ट्रेन अगले साल अगस्त में चलने की संभावना है।

जापान में बुलेट ट्रेन अब तक 6.5 अरब से ज्यादा यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचा चुकी है लेकिन आज तक इस हाई स्पीड ट्रेन के कारण किसी की जान नहीं गई है। जापान के साथ-साथ साउथ कोरिया और फ्रांस का भी इस मामले में क्लीन रिकॉर्ड है। साउथ कोरिया की पहली हाई स्पीड ट्रेन 1 अप्रैल 2004 को चली थी जबकि फ्रांस में इसकी शुरुआत 27 सितंबर, 1981 में हुई थी।
स्पेन का हालदुनिया में हाई स्पीड ट्रेन हादसों में सबसे ज्यादा लोगों की जान स्पेन में गई है। इस देश में 195 से अधिक लोग बुलेट ट्रेन हादसों में जान गंवा चुके हैं। स्पेन का हाई स्पीड रेल नेटवर्क चीन के बाद सबसे बड़ा है। इस यूरोपीय देश में हाई स्पीड रेल नेटवर्क करीब 4,000 किमी है। स्पेन में अप्रैल 1992 में हाई स्पीड रेल नेटवर्क की शुरुआत हुई थी। इस साल जनवरी में भी हाई स्पीड ट्रेन हादसे में स्पेन में 46 यात्री मारे गए थे। उससे पहले साल 2013 में स्पेन में एक रेल हादसे में 80 लोग मारे गए थे।
जर्मनी में हाई स्पीड ट्रेन हादसों में 101 यात्रियों की जान गई है। देश में जून 1991 में बुलेट ट्रेन की शुरुआत हुई थी। देश में करीब 1,700 किमी हाई स्पीड रेल नेटवर्क है। चीन ने सबसे अधिक तेजी से अपना हाई स्पीड नेटवर्क बढ़ाया है। देश में पहली हाई स्पीड रेल बीजिंग ओलंपिक से ऐन पहले अगस्त 2008 में चली थी। आज चीन में हाई स्पीड रेल नेटवर्क 50,000 किमी से ज्यादा हो चुका है जो दुनिया में सबसे अधिक है। चीन में हाई स्पीड ट्रेन से जुड़े हादसों में 40 लोग मारे गए हैं।
दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेल नेटवर्क
सबसे ज्यादा हादसेइटली में हाई स्पीड ट्रेन हादसों में दो लोगों की जान गई है। देश में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर 1970 में काम शुरू हुआ था और पहली हाई स्पीड ट्रेन फरवरी 1977 में हुई थी। यूरोपियन यूनियन एजेंसी फॉर रेलवे के मुताबिक 2015 से 2024 के बीच यूरोप में रेल हादसों में सबसे ज्यादा 1703 लोग मारे गए। उसके बाद जर्मनी (1363), हंगरी (738), रोमानिया (736) और फ्रांस (630) का नंबर है।

Next Story