BMW और डुकाटी को पार्ट्स सप्लाई करने वाली हीरो मोटर्स ने IPO के लिए घोषित किया प्राइस बैंड, कितने में मिलेगा शेयर?
नई दिल्ली: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 79-84 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसका आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि मौजूदा निवेशक ओएफएस के जरिए करीब 400 करोड़ के शेयरों की बिक्री करेंगे। ऊपरी स्तर पर कंपनी की वैल्यूएशन ₹3,815 करोड़ होगी।

कंपनी ने लॉट साइज 178 शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि रिटेल इन्वेस्टर्स को प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कम से कम ₹14,952 इन्वेस्ट करने होंगे। इसके बाद 178 शेयरों के मल्टीपल में बोलियां लगाई जा सकती हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए इश्यू का 35% हिस्सा तय किया गया है, जबकि इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को 50% हिस्सा मिलेगा। बाकी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व रखा गया है।
कब होगी लिस्टिंग?प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर Hero Motors का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹3,815 करोड़ होगा। OFS के बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 85.57% से घटकर 61.63% रह जाएगी। ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल और JM फाइनेंशियल इस IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि Kfin टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
योग्य निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होना है और इसके बाद 22 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। हीरो मोटर्स 23 सितंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होगी। हीरो मोटर्स के क्लाइंट्स में BMW और डुकाटी शामिल हैं। इसके प्रमोटर पंकज मुंजाल हैं। मुंजाल परिवार हीरो मोटोकॉर्प भी चलाता है, जो वॉल्यूम के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी है।
क्या करेगी कंपनी?कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपना कर्ज कम करने और उत्तर प्रदेश में अपनी फैसिलिटी का विस्तार करने के लिए उपकरण खरीदने में करने की योजना बना रही है। हीरो मोटर्स हाई-एंड ट्रांसमिशन सिस्टम, ड्राइव यूनिट और इंजन के पार्ट्स बनाती है। इसके प्रमुख ग्राहकों में BMW और डुकाटी जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स शामिल हैं।

Next Story