Property Registration: क्रिकेटर श्रेयस अय्यर मुंबई में रहेंगे? ₹7.14 करोड़ के किराये पर लिया है फ्लैट
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर मुंबई में रहेंगे क्या? उन्होंने यहां एक रेसिडेंशियल युनिट किराये पर लिया है। इस प्रॉपर्टी के किरायेनामे की रजिस्ट्री हो चुकी है। इस प्रॉपर्टी का मासिक किराया 18.50 लाख रुपये से शुरू हो रहा है। यह जानकारी स्वायर यार्ड्स (Square Yards) ने उपलब्ध कराई है।
डील की रजिस्ट्री हो गई है
महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट से ली गई जानकारी के अनुसार इस प्रॉपर्टी के डील की रजिस्ट्री 10 जून 2026 को हो चुकी है। यह मकान वर्ली इलाके में है जो कि मुंबई के बेहद प्रतिष्ठित आवासीय इलाके में शामिल है। वर्ली में आपको लक्जरी वाटरफ्रंट डेवलपमेंट तो मिलेंगे ही, आइकोनिक स्काईलाइन भी देख सकेंगे। उस इलाके की कनेक्टिविटी भी शानदार है।

कितनी बड़ी है प्रॉपर्टीप्रॉपर्टी रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह प्रॉपर्टी वर्ली इलाके में स्थित Artesia बिल्डिंग में है। रेसिडेंशियल यूनिट का क्षेत्रफल 360 वर्ग मीटर (3,875 sq. ft.) का है। इस डील में चार कारों की पार्किंग का स्पेस भी लिया गया है। इस प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए 1.84 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है। साथ ही 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी चुकाया गया है। इसके लिए 74 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की गई है।
लीज की अवधि कितनीस्वायर यार्ड्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की लीज की अवधि 36 महीने की है। इसके लिए पहले साल हर महीने 18.50 लाख रुपये का किराया चुकाया जाएगा। उसके बाद हर साल 7 फीसदी किराया बढ़ेगा। मतलब कि दूसरे साल हर महीने 19.79 लाख रुपये का किराया और तीसरे साल 21.18 लाख रुपये का किराया चुकाया जाएगा। तीन साल में कुल 7.14 करोड़ रुपये का किराया चुकाया जाएगा।

Next Story