EPF vs Mutual Fund: रिटायरमेंट के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? EPFO ने वीडियो जारी कर बताया पूरा गणित

Newspoint

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि बुढ़ापे या रिटायरमेंट के सुरक्षित भविष्य के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में पैसा जमा करना ज्यादा बेहतर है या फिर म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) करना?

कई लोग मानते हैं कि म्यूचुअल फंड लंबे समय में शेयर बाजार के दम पर बड़ा कॉर्पस (Corpus) तैयार कर सकता है, जबकि कुछ लोग सरकारी गारंटी वाले EPF को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं। इसी उलझन को दूर करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक आधिकारिक वीडियो जारी किया है, जिसमें रिटर्न, टैक्स, पेंशन, जोखिम और बीमा सुविधाओं के आधार पर दोनों की विस्तृत तुलना की गई है।

EPF और Mutual Fund के बीच 6 मुख्य अंतर
फीचर्स / सुविधाएंकर्मचारी भविष्य निधि (EPF)म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)
निवेश की अनिवार्यतापात्र कर्मचारियों और कंपनियों के लिए अनिवार्य (Mandatory)पूरी तरह स्वैच्छिक (Voluntary)
कंपनी का योगदानकंपनी भी आपके मूल वेतन का 12% योगदान देती हैकंपनी की ओर से कोई योगदान नहीं
रिटर्न और जोखिमसरकार द्वारा तय स्थिर और सुरक्षित ब्याजबाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर जोखिमभरा रिटर्न
टैक्स लाभ (Tax Benefits)जमा, ब्याज और निकासी पर EEE (टैक्स-फ्री) छूटमुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्स (LTCG/STCG) लागू
पेंशन और जीवन बीमापेंशन (EPS) + ₹7 लाख तक का EDLI बीमाकोई पेंशन या इंश्योरेंस नहीं (केवल मौजूदा फंड वैल्यू)
निकासी के नियमरिटायरमेंट केंद्रित (कड़े नियम)जब चाहें बेचकर आसानी से बाहर निकल सकते हैं
1. कंपनी का योगदान (Employer's Contribution)

EPF की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसमें सिर्फ आपकी सैलरी से पैसा नहीं कटता, बल्कि कंपनी भी आपके बेसिक पे का 12% योगदान आपके खाते में जमा करती है। वहीं, म्यूचुअल फंड में आप जितना पैसा अपनी जेब से लगाएंगे, केवल उतना ही आपके पोर्टफोलियो में जाएगा।

Hero Image